फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: चीन के मांझे से कटी जिम ट्रेनर की गर्दन, बचाव किया तो हाथ की चार अंगुली भी कटीं

Thu, 23 Jan 2025 08:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

ट्रेन असद जिम जाने के लिए बाइक पर निकला था। चलती बाइक पर मांझे की चपेट में आने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
जिम ट्रेनर असद की गर्दन पर बंधी पट्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल पुल पर जिम ट्रेनर चीन के मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन और हाथ की अंगुली कट गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम जेल चुंगी निवासी असद (22) जिम जाने के लिए घर से निकला था। चौधरी चरण सिंह चौक से जिला अस्पताल पर पहुंचा तो वह चीन के मांझे की चपेट में आ गया। मांझा पहले उसकी गर्दन में फंसा, जिससे गर्दन का कुछ हिस्सा कट गया। गले में फंसे मांझे को निकालते समय हाथों की चार अंगुली भी कट गईं। यह देखकर अस्पताल पुल से गुजर रहे लोग रुक गए। बाइक में लिपटे मांझे को हटाया। इसके बाद जिम ट्रेनर असद को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया। हालांकि, गर्दन व अंगुली में टांगे लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।

चीन के मांझे पर नहीं लगाई जा सकी रोक
तमाम सख्ती और जागरूकता के बावजूद महानगर में प्रतिबंधित चीन के मांझे की बिक्री नहीं रुक रही है। दुकानदार चोरी छिपे मांझे को बेच रहे हैं। इनके आगे पुलिस की कार्रवाई भी नाकाफी साबित हो रही।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें