फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सांड ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही मौत

Sun, 06 Aug 2023 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में रामपुर मनिहार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बाइक सवार युवक को सांड ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर गांव कंजौली के पास सांड से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना नानौता के गांव अनंतमऊ निवासी ललित 27 पुत्र अजब सिंह शनिवार की देर रात रामपुर मनिहारान से अपने गांव अनंतमऊ लौट रहा था। जैसे ही वह दिल्ली यमनोत्री हाइवे पर गांव कंजौली के पास पहुंचा तो  उसी दौरान उसके सामने अचानक एक सांड आ गया। इससे उसकी टक्कर हो गई।

सड़क पर गिरकर ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ललित को गंभीर हालत में सीएचसी रामपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक सवार की सांड की टक्कर से मौत हो गई। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें