फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरियाणा के घोड़ो पीपली घाट पर उतराता मिला मदरसा छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्वी यमुना नहर में डूबे मदरसे में पढ़ने वाले छात्र का शव छह दिन बाद हरियाणा की सीमा में यमुना नदी में उतराता हुआ मिल गया। ग्रामीणों की सूचना पर मिर्जापुर पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया। बाद में परिजनों के अनुरोध बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा के जनपद यमुनानगर थाना छछरौली के गांव जयधर निवासी रिहान 12 पुत्र मुस्तकीम मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जानीपुर निवासी मदरसा कादिरया रशीदिया में पढ़ता था। गत सोमवार को वह अपने दोस्त अब्दुर्रहमान के साथ पास में ही स्थित पूर्वी यमुना नहर पर घूमने के लिये गया था। जहां पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा था। पुलिस व पीएसी 44 बटालियन टीम के गोताखोरों ने उसकी दो दिन तक तलाश की थी लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। शनिवार को रिहान का शव हरियाणा के गांव घोडो पीपली घाट पर यमुना नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस को सूचना दी जिस पुलिस ने मिर्जापुर पुलिस को सूचना दी। मिर्जापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी। बादशाहीबाग चौकी इंचार्ज असगर अली ने बताया कि छात्र के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें