फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गैर-महरम से मेहंदी न लगवाएं मुस्लिम महिलाएं, न पहनें चूड़ी... देवबंद के आलिम ने जानें और क्या कहा

Mon, 21 Apr 2025 08:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने बयान जारी कर कहा कि आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। मुस्लिम महिलाएं बाजारों में गैर-महरम मर्दों से मेहंदी लगवाती हैं, जोकि शरीयत के खिलाफ है।
विज्ञापन
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने मुस्लिम महिलाओं का गैर महरम (वह व्यक्ति जिसके साथ इस्लाम के अनुसार, विवाह किया जा सकता है) के हाथों से मेहंदी लगवाने या चूड़ी पहनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे इस्लामी शरीयत के खिलाफ करार दिया है। मुस्लिम महिलाओं को इससे बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

 

सोमवार को मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने एक अहम बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने इस्लामी शरीयत के एक संवेदनशील पहलू पर रोशनी डाली है। मौलाना ने कहा कि आजकल शादियों का सीजन चल रहा है और इस दौरान देखा जा रहा है कि मुस्लिम महिलाएं बाजारों में जाकर गैर-महरम मर्दों से मेहंदी लगवाती हैं, जोकि शरीयत के खिलाफ है। 
 

उन्होंने साफ कहा कि इस्लाम किसी भी मर्द को यह इजाजत नहीं देता कि वह किसी भी गैर-महरम औरत का हाथ छुए, चाहे वह किसी भी बहाने से ही क्यूं न हो। इसी तरह मुस्लिम महिलाओं को भी सख्ती से नसीहत की गई है कि वह अपना हाथ किसी गैर-महरम के हाथों में न दे। (यानी न चूड़ी पहनने के लिए और न ही मेहंदी लगवाने के लिए)।
 
विज्ञापन

कारी इस्हाक ने पूर्व में जारी दारुल उलूम के फतवे का भी हवाला दिया। जिसमें मुफ्तियों ने शरीयत की रोशनी में मुस्लिम महिलाओं को मर्दों से चूड़ी पहनना और मेहंदी लगवाने को मना किया है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं से इस्लामी शिक्षाओं और फतवों की रोशनी में अपने फैसले लेने और जिंदगी गुजारने की अपील की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें