फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर को मिली कुंभ विशेष ट्रेन, आठ फरवरी से चलेगी

Wed, 29 Jan 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनुर। जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब सहारनपुर से भी कुंभ विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन आठ फरवरी से संचालित होगी। यह सब नगर विधायक के प्रयासों से हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर विधायक राजीव गुंबर ने कुंभ विशेष ट्रेन की मांग केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से की थी, जिस पर उन्होंने सहारनपुर को विशेष कुंभ ट्रेन की सौगात दे दी है। यह ट्रेन सहारनपुर से आठ फरवरी को रात नौ बजे रवाना होगी और अगले दिन नौ फरवरी प्रयागराज से चलेगी। अभी तक कुंभ विशेष ट्रेन अमृतसर, फिरोजपुर, अंब अंदौरा, जम्मूतवी से चल रही है। इन ट्रेनों के चलने से महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिली। खास बात यह है कि यह ट्रेनें फुल चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें