फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर को मिली एक और साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन

Thu, 12 Jun 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सहारनपुर को एक और साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। ट्रेन बुधवार और बृहस्पतिवार को संचालित होगी। रेलवे के बड़ौदा हाउस ने ट्रेन का टाइम टेबल जारी किया है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक गाड़ी संख्या 14626 हर बुधवार को फिरोजपुर कैंट से हरिद्वार के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से रात में 10.40 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन सुबह सुबह 6.05 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 6.10 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 14625 हर बृहस्पतिवार को हरिद्वार से फिरोजपुर कैंट के लिए संचालित होगी। ट्रेन हरिद्वार से दोपहर पौने तीन बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सहारनपुर शाम 4.05 बजे आएगी। अप व डाउन में यह ट्रेन फरीदकोट, कोट कपूरा जंक्शन, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, नाबा, पटियाला, राजपुरा जंक्शन, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें