पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर नगर निगम और मोक्षायतन योग संस्थान के संयुक्त बैनर तले जनमंच सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने पंडित विश्वंभर सिंह द्वार एवं मार्ग का लोकार्पण किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहारनपुर में दो दिन के प्रवास पर हैं।
सोमवार को वे जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मोक्षायतन योग संस्थान निदेशक आचार्य प्रतिष्ठा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति ने योग की महत्ता समझाई। कहा कि योग से स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकते हैं।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंडित विश्वंभर सिंह द्वार व मार्ग लोकार्पण किया। इस मौके पर औद्योगिक राज्यमंत्री जसवंत सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, मेयर संजीव वालिया, योगगुरु पदमश्री भारत भूषण, नगर आयुक्त गजल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।