फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गुनगुन ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। जड़ौदा पांडा की बेटी गुनगुन त्यागी ने अखिल भारतीय खेल परिषद द्वारा भोपाल के गुना में आयोजित 33वीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बेटी के गोल्ड मेडल जीतने पर गांव और परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय खेल परिषद द्वारा गुना में आयोजित बीते 25-27 नवंबर को आयोजित राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में जड़ौदा पांडा के मजरे किशनपुर निवासी गुनगुन पुत्री प्रिंस त्यागी ने 46 से 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले व प्रदेश का मान बढ़ाया है। गुनगुन त्यागी उत्तराखंड के आनंद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की में कक्षा 11 की छात्रा है। कोच नवीन ठाकुर ने बताया कि गुनगुन का एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। बेटी द्वारा मेडल जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। गुनगुन के पिता प्रिंस त्यागी ने बताया कि बेटी के गांव लौटने पर 11 दिसंबर को भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें