उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली में वोट बचाओ देश बचाओ रैली होगी। रैली से माध्यम से संदेश दिया जाएगा कि भारत की जनता अपने मताधिकार की चोरी नहीं होने देगी।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टोल की अत्यधिक वसूली पर सवाल उठाया है। उन्होंने एक्सप्रेसवे पर पांच टोल प्लाजा स्थापित करने को गलत ठहराते हुए इनकी संख्या घटा कर तीन करने और टोल शुल्क भी कम करने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली से देहरादून जाते हुए हरीश रावत छुटमलपुर कस्बे में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक के निवास पर रुके थे। यहां उन्होंने कहा कि आम जनमानस के लिए इतना टोल चुकाना बड़ी परेशानी की वजह है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार दो तीन साल में ही टोल से एक्सप्रेसवे की लागत वसूल करना चाह रही है।
उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे से जहां देहरादून से दिल्ली का सफर आसान हुआ है, वहीं देहरादून के अंदर जाम से निपटने के लिए कोई ठोस योजना उत्तराखंड सरकार ने नहीं बनाई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ देश बचाओ विशाल राष्ट्रीय रैली होगी। यह रैली केंद्र की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के ताबूत में आखरी कील साबित होगी।
उन्होंने कहा कि रैली में सहयोगी दल पूरे दमखम के साथ भाग लेंगे। रैली से माध्यम से स्पष्ट संदेश देने का काम किया जाएगा कि भारत की जनता अपने मताधिकार की चोरी नहीं होने देगी।
इससे पहले यहां पहुंचने पर अब्दुल हसीब, मनोज चौधरी, नासिर प्रधान, फरमान मलिक, लाल्ला ठेकेदार, याहिया मलिक, नौशाद अली, कुद्दूस मलिक, राव यूसुफ, अरविंद कांबोज, रामबीर सिंह, राव यूसुफ़, पदम सिंह, महबूब तलहेड़ी, कारी आबिद, कुद्दूस मलिक आदि ने स्वागत किया।