बारूद का मसाला तैयार करते समय हुआ था विस्फोट
शुक्रवार शाम करीब चार बजे गंगोह-बिडौली मार्ग स्थित कुंडाबसी गांव की राणा फायर वर्क्स फैक्टरी में बारूद का मसाला तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी ठेकेदार दीपराज देवड़े (23) और संदीप (25) की मौके पर ही मौत हो गई थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्टरी के चार कमरे और टीनशेड उड़ गए। शवों के अवशेष दूर-दूर तक बिखर गए थे।
दो मजदूरों की तलाश और पहचान की कार्रवाई जारी
हादसे के बाद आकाश रावत और राहुल उर्फ लालू लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस और संबंधित टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं। साथ ही उनकी पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।