फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जमीन के लिए कर दी पिता की हत्या, कोर्ट ने हत्यारे बेटे को सुनाई ये सजा; डंडे से पीटकर मारा था

Fri, 24 Jul 2026 08:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गांव गुडंब में हुकमचंद ने अपने पिता रूपचंद की हत्या कर दी। हुकमचंद पिता की दस बीघा जमीन को बेचना चाहता था, जबकि पिता इसका विरोध कर रहे थे। अदालत में हत्यारे बेटे को दस साल की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने पिता की हत्या के दोषी बेटे को दस वर्ष की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी हुकमचंद पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जमीन को लेकर पिता और बेटे में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

 

वादी प्रवीण कुमार ने थाना नानौता को चार फरवरी 2024 को तहरीर दी थी। बताया कि वह गांव गुडंब का रहने वाला है। रात 10.15 बजे के आसपास उसके बड़े भाई हुकमचंद और उसके पिता रूपचंद के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। उसके बड़े भाई हुकमचंद ने अचानक गुस्से में आकर डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के सचिन व उसकी पत्नी पायल मौके पर मौजूद थे। उन्होंने फोन पर घटना की सूचना दी थी। जब वह अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा तो भाई मौके से भाग गया था।
 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के बाद मामले को अदालत में दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में जारी थी। अभियोजन पक्ष ने अदालत में नौ गवाह पेश किए। प्रवीण कुमार ने अपनी गवाही में बताया कि उसके भाई व पिता के बीच पहले से ही घरेलू बातों को लेकर बहसबाजी होती रहती थी। उसके पिता की दस बीघा जमीन है। इसे बड़ा भाई हुकमचंद व छोटा भाई दीपक बेचना चाहते थे। इसी बात को लेकर घटना वाले दिन भाई और पिताजी की बहस हो रही थी।
 

गवाह सचिन ने अदालत को बताया कि उनका घर रुपचंद के घर से मिलता हुआ है। घटना वाले दिन उसने और पत्नी पायल ने रूपचंद के घर में हो रहे शोर को सुनकर घर की छत से देखा। रूपचंद को उनका लड़का हुकमचंद हाथ में लिए डंडे से मारपीट कर रहा था। रूपचंद नीचे जमीन पर थे। जब वह मौके पर पहुंचे तो हुकमचंद अपने घर में डंडा लेकर कमरे में घुस गया और वहां से निकलकर भाग गया। इसके बाद घटना की जानकारी बेटे प्रवीण कुमार को दी। 
 
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी दाखिल की। बचाव पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया। अदालत ने पत्रावलियों पर आए साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद दोषी हुकमचंद को गैर इरादतन हत्या का दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें