फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 22 टायरा ट्रक से टकराई बाइक, सड़क हादसे में थम गईं पिता-पुत्री की सांसें, मां और बेटा गंभीर घायल

Wed, 09 Aug 2023 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज सुबह मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। यहां 22 टायर वाले ट्रक से टकराकर पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नागल थानाक्षेत्र में आज दोपहर हुए एक सड़क हादसे में पिता पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं मां और बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर खनन सामग्री से भरे 22 टायर वाले ट्रक की टक्कर से बाइक सवार नागल थाना क्षेत्र के गांव नैनसोब निवासी नईम (36) पुत्र सईद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी अर्शा (4) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

दुर्घटना में नईम की पत्नी रुखसाना (32) और उसका दो साल का बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को नागल पुलिस द्वारा  जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

दुर्घटना सुबह साढे़ दस बजे नागल कसबे से निकलते ही मुजफ्फरनगर की ओर साधारणसिर मोड़ के पास हुई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पिता और बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शवों का पंचनामा भर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें