सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के घलौली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गन्ने के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय किसान प्रवेश त्यागी (45) की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 12 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
परिजनों के अनुसार प्रवेश त्यागी खेत में दवा डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी हालत खराब होने लगी और वे बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि दवा का जहरीला असर उनके शरीर और दिमाग पर चढ़ गया था, जिससे उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई इस मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
गांव में हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।