फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 19 Jun 2023 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नागल थानाक्षेत्र में गांव गढ़ी ताजपुर के जंगल में एक वृद्ध का शव पेड़ पर लटका होने से गांव में सनसनी फैल गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराई। और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ी ताजपुर के जंगल में एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटक रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां पर मौजूद ग्रामीणों से शव की शिनाख्त बलवीर (70) पुत्र ध्यान सिंह निवासी गढ़ी थाना नागल के रूप में कराते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक के बेटे मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां की बीमारी के चलते घर में आर्थिक तंगी छाई हुई थी इसलिए उसके पिता दिमागी संतुलन में नहीं रहते थे और वह सोमवार सुबह जंगल में चारा लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें