फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: डंपर ने चलती बाइक में पीछे से मारी टक्कर, ताऊ और दस दिन के भतीजे की मौत, महिला का हुआ ये हाल

Fri, 04 Jul 2025 11:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव संसारपुर में यह दर्दनाक हादसा हुआ। खून से सड़क लाल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
शहजाद की क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर में डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव साहबपुरा निवासी शहजाद (40) पुत्र अनवर व उसके 10 दिन के भतीजे अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की भाभी जेबुनिशा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 

सीएचसी पर मौजूद परिजन और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को हादसा कलसिया-फतेहपुर रोड पर हुआ। शहजाद अपनी भाभी जेबुनिशा और 10 दिन के भतीजे को बाइक पर लेकर बुबका गांव में किसी डॉक्टर के पास दवाई लेने के लिए आ रहा था। गांव संसारपुर में बस स्टैंड के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। शहजाद और अहमद को डंपर ने कुचल दिया और उनकी मौत हो गई, जबकि जेबुनिशा उछलकर दूर गिरने से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद डंपर को उसका चालक लेकर भाग गया। बाद में पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सीओ मुनीशचंद्र व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जेबुनिशा व मृतकों के शवों को बेहट सीएचसी लाया गया, जहां से जेबुनिशा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार के लोग भी सीएचसी पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना किया। क्षेत्रीय विधायक उमर अली खान भी सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंचे और परिजनों को समझाया। बाद में परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें