फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन मामले में खुलासा: रेशमा ने सिखाया था गौरव को नमाज पढ़ना, सिखाए थे इस्लाम धर्म के तौर-तरीके

Thu, 06 Jul 2023 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

धर्म परिवर्तन कराने के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है। बेंगलूरु की रहने वाली मास्टरमाइंड रेशमा ने गौरव को नमाज पढ़ना सिखाया था। इसके अलावा इस्लाम धर्म के तौर-तरीके सिखाए थे। एटीएस इस मामले में तीन लोगों को पकड़ चकी है। जबकि रेशमा की तलाश है।
विज्ञापन
Saharanpur Dharm Parivartan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नवीनगर निवासी युवक गौरव शर्मा का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में अहम खुलासे हो रहे हैं। एटीएस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन तीनों युवकों की मास्टरमाइंड बेंगलूरु निवासी रेशमा है, जिसने गौरव को नमाज पढ़ने और इस्लाम धर्म के तौर-तरीके सिखाए थे।
विज्ञापन


एटीएस ने तीन दिन पहले गांव खजूरहेड़ी निवासी राशिद, हसनपुर निवासी अजहर और गांव मेघछप्पर निवासी सादिक को गिरफ्तार कर कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले किया था। आरोपियों ने नवीनगर निवासी गौरव शर्मा का धर्म परिवर्तन कराया था। इनके खिलाफ गौरव की मां सुमन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में खुलासा हुआ है कि इन तीनों युवकों की सरगना रेशमा निवासी बेंगलूरु है, जिसने गौरव को नमाज पढ़ना और इस्लाम धर्म के तौर-तरीके सिखाए थे। पुलिस रेशमा को अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


रेशमा के इशारे पर ही तीनों आरोपी 18 से 21 साल की उम्र के युवकों या युवतियों का ब्रेनवॉश करते थे। इसके बाद उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी कितने युवाओं का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं।

बेंगलूरु से लौट आया था गौरव
कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, छानबीन में सामने आया कि रेशमा के कहने पर गौरव शर्मा बेंगलूरु भी गया था, लेकिन वह कुछ समय बाद अपने घर लौट आया था। उसके परिजनों गौरव की गतिविधियां देखकर शक होने लगा था। इसके साथ ही एटीएस को भी आरोपियों को सुराग मिल गया था। इसके बाद एटीएस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। फिलहाल गौरव अपने घर पर है।

रेशमा की गिरफ्तारी को दबिश दे रही टीम
आरोपी महिला रेशमा को गिरफ्तारी को पुलिस टीमें बेंगलूरु में भी दबिश दे रही हैं। कोतवाली सदर बाजार पुलिस के अलावा एटीएस भी रेशमा को पकड़ने के प्रयास में जुटी है, लेकिन उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। रेशमा की गिरफ्तार होने पर कई अहम खुलासे होंगे। उसके किसी संगठन से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है।

ऐसे फंसाते थे युवाओं को
आरोपी युवाओं ऑनलाइन गेम डाउनलोड कराते थे। इस गेम के जरिए युवाओं से आरोपी जुड़ जाते थे। फिर रेशमा युवकों से बात करने लगती थी। वहीं युवकों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करती थी।
विज्ञापन

रेशमा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द उसको भी पकड़ लिया जाएगा। गिरोह की सरगना रेशमा है। उसके किसी संगठन से जुड़े होने की आशंका है।-डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें