सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण सील किए
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को नौ अवैध निर्माणों को सील किया। लिंक रोड स्थित रंजीत नगर में पुराने भवन तोड़कर दुकानें बनाई जा रही है। प्राधिकरण की टीम ने पंत नगर के दो, प्रतापनगर रायवाला क्षेत्र में एक, देहरादून रोड पर छज्जपुरा के पास दो व्यवसायिक निर्माण, जनता रोड पर यूनिवर्सिटी एंक्लेव कॉलोनी के भीतर, एमएस कॉलेज मैदान के पास एक तथा जनता रोड पर ही आशा मॉडर्न स्कूल के पास भी एक अवैैध निर्माण को सील किया। टीम में अवर अभियंता हरिओम गुप्ता, बिजेंद्र गुप्ता, पवन कुमार शर्मा के साथ ही मेट अमरनाथ, विश्वास कुमार, अल्पनाथ मिश्रा, चरण सिंह, बृजपाल सिंह आदि शामिल रहे।