हाल ही में सहारनपुर से शुरू हुई सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अलग-अलग तिथियों में तीन दिसंबर तक दस दिन रद्द रहेगी। 30 सितंबर से सहारनपुर-टपरी के बीच ओएचई लाइन (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) पर काम होगा। इस ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
नौ सितंबर से सहारनपुर से ट्रेन नंबर 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस चली। इस ट्रेन के चलने से मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली। रेलवे द्वारा सहारनपुर-टपरी के बीच ओएचई लाइन का काम 30 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक की वजह से ट्रेन नंबर 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अप-डाउन सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर की अलग-अलग तिथियों में दस दिन रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...
इन तारीख में ट्रेन रहेगी रद्द
ट्रेन नंबर 20412 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 सितंबर, सात अक्तूबर, 14 अक्तूबर, 21 अक्तूबर, 28 अक्तूबर, चार नवंबर, 11 नवंबर, 18 नवंबर, 25 नवंबर और दो दिसंबर
ट्रेन नंबर 20411 दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक अक्तूबर, आठ अक्तूबर, 15 अक्तूबर, 22 अक्तूबर, 29 अक्तूबर, पांच नवंबर, 12 नवंबर, 19 नवंबर, 26 नवंबर और तीन दिसंबर
सहारनपुर-टपरी के बीच ओएचई ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया है। 30 सितंबर से ब्लॉक शुरू होगा।
- अनिल कुमार त्यागी, स्टेशन अधीक्षक
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें