फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, गुमसुम हो गए तीन मासूम, मां पहले ही छोड़कर जा चुकी

Wed, 08 Oct 2025 06:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

नकुड़ निवासी रोहित नगर पालिका में सफाई कर्मचारी था। शाकंभरी देवी से पालिका का टैंकर वापस लाते वक्त सहारनपुर में रोहित उतर गया था। फिर उसकी मौत की खबर ही आई। कर्मचारियों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
रोहित की फाइल फोटो और उसके तीन बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाकंभरी देवी मेले से टैंकर लेकर लौट रहे नकुड़ नगर पालिका के सफाईकर्मी रोहित (30) का शव नकुड़-सहारनपुर मार्ग पर ग्राम कुम्हारहेड़ा में सड़क किनारे पड़ा मिला। रोहित की मौत पर सफाईकर्मियों ने नगर पालिका में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पोस्टमार्टम से शव आने पर बच्चों के भरण पोषण की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। नगर पालिका चेयरमैन ने श्मशान घाट पहुंचकर मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रोहित के बच्चे और अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह सात बजे सरसावा पुलिस को ग्राम कुम्हारहेड़ा में सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली। कपड़ों की तलाशी लेने पर मृतक की जेब से करीब साढ़े आठ हजार रुपये और मोबाइल मिला। मोबाइल से उसकी पहचान रोहित के रूप में हुई। सूचना पर नकुड़ पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, मृतक के परिजन तथा सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे। 
 

सफाई नायक कीन्हा वाल्मीकि ने बताया कि नगर पालिका का टैंकर शाकंभरी देवी मेले में भेजा गया था, जिसे लेने रोहित और संजय गए थे। संजय ने बताया कि टैंकर लेकर शाकंभरी से लौटते समय घंटाघर पर कोई काम बताते हुए रोहित उतर गया था। रोहित ने कहा कि वह खुद नकुड़ पहुंच जाएगा लेकिन वह सुबह तक भी घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसकी मौत की खबर ही मिली।
 

उधर, नकुड़ में रोहित की मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नगर पालिका में जुट गए। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें नगर की सफाई के लिए रखा हुआ है लेकिन पालिका प्रशासन उन्हें कहीं भी भेज देता है। वह नगर के अलावा अन्य किसी स्थान पर नहीं जाएंगे। 
 

शाम के वक्त रोहित का शव श्मशान घाट पहुंचने पर सफाईकर्मियों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। उनका कहना था कि उसके बच्चों को बालिग होने तक रोहित का वेतन हर माह दिया जाए। साथ ही उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च भी नगर पालिका उठाने का काम करे। चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता श्मशान घाट पहुंचे और उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा देकर शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को राजी किया।
 

बच्चों को मां ने तीन साल पहले छोड़ दिया था, अब पिता साया भी उठा
महिला सफाईकर्मियों ने बताया कि रोहित की पत्नी तीन साल पहले तीन बच्चों कृष्णा, दीपक व खुशी को छोड़कर चली गई थी। रोहित की मौत के बाद अब पिता का साया भी बच्चों के ऊपर से उठ गया है।
विज्ञापन

ये बोले सीओ...
प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना में मौत का है। सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-  अशोक सिसोदिया, सीओ नकुड़
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें