फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारेगामापा में टाप सिक्स में आईं सहारनपुर की बेटी

Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Rupali Jagga program with Asha Bhosle. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर सिंगिंग के रियलिटी शो सारेगामापा में अपनी बेहतरीन गायकी से दुनिया भर में शहर का नाम रोशन कर रही रुपाली जग्गा अब टॉप फाइव की दौड़ में है। रुपाली ने श्रोताओं के साथ ही ज्यूरी को भी अपना मुरीद बनाया है।
विज्ञापन


रविवार की रात प्रसारित हुए शो में रुपाली ने सलमान खान और अनुष्का शर्मा से भी खूब तारीफ बटोरी। रुपाली जग्गा सारेगामापा के टॉप सिक्स में पहुंच चुकी है। अब टॉप फाइव में आने के लिए उसे जनता के वोट चाहिए।

अमर उजाला से फोन पर हुई बात में रुपाली ने अपने चाहने वालों खासकर सहारनपुर की जनता से उसे अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। बताया कि अब एक मोबाइल सिम से कितने भी वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन


रुपाली को वोट करने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में एसआरजीएमपी लिखने के बाद स्पेस लेकर आरयूपी लिखकर उसे 57575 पर सेंड करना है।

उधर, रुपाली अपनी बेहतरीन गायकी की वजह से श्रोताओं के साथ ही ज्यूरी की भी चहेती बनी हुई है। इतना ही नहीं, रविवार के शो में पहुंचे सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने भी रुपाली के सिंगिंग को खूब सराहा। 

रुपाली ने इस शो में सलमान खान की फिल्म किक का गीत गाया था। सलमान ने कहा कि ज्यादातर सिंगर गाने को उसी अंदाज और आवाज में गाने की कोशिश करते हैं, जैसा वह होता है,

मगर रुपाली ने इस गीत को अपने अंदाज में गाया जो उन्हें पसंद आया। अनुष्का ने भी रुपाली की गायकी को सहारा। रुपाली को इस गाने के 99.3 फीसदी अंक हासिल किए। इतना ही नहीं, रुपाली के कहने पर सलमान खान ने उनके पिता सुधीर जग्गा के साथ मंच पर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें