वहीं, एक बालिका ने प्रबंधक वीपी सिंह और अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाने के साथ जांच अपने हाथ से पत्र लिखकर एसडीएम सदर को सौंपा है, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि प्रबंधक के गलत कार्यों में अधीक्षिका भी उसका साथ देती थीं, जबकि अन्य स्टाफ को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन बालिकाओं के पक्ष में कोई नहीं था।
वहीं, बालिकाओं ने नाजुक अंगों पर मिर्च लगाने, छेड़छाड़ करने के साथ ही अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। एक बालिका ने कैमरे के सामने बोला है कि उसे नग्न कर वीडियो बनाई है। शनिवार को बालिकाओं ने मीडियाकर्मियों के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं।
शासन तक पहुंचा मामला
विभागीय सूत्र बताते हैं कि मामला शासन तक पहुंच गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। शासन की टीम भी आकर मामले की जांच कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजनौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति मौत
होगी गिरफ्तारी, सीसीटीवी फुटेज से भी खुलेगा राज
आरोपियों की पुलिस जल्द गिरफ्तारी कर सकती है। बाल गृह (बालिका) में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी कई राज खुलेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।