फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नाले में पड़ा मिला 35 साल की महिला का शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या करके फेंकने की आशंका

Fri, 14 Aug 2026 11:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गांव नागल अहीर में देर रात नाले में एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आकर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव नागल अहीर में शुक्रवार देर शाम खेत के पास नाले में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है और उसके चेहरे पर चोट के हल्के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका प्रबल बताई जा रही है।
विज्ञापन

 

पुलिस को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि नागल अहीर गांव में खेत के पास नाले में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। महिला के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
 

महिला के चेहरे पर मिले चोट के निशान पुलिस की आशंकाओं को और गहरा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला की मौत नाले में गिरकर हुई है या फिर उसकी हत्या कहीं और कर शव को यहां नाले में फेंका गया है। इसके लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और महिला की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साथ ही, आसपास के गांवों में भी महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सीओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। शव की पहचान कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को मृतका के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

ये भी देखें...
UP: एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मिलेगा मरणोपरांत वीरता पदक, मुठभेड़ में चार बदमाशों को किया था ढेर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें