फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर ब्लू की टीम ने 59 रनों से जीती महिला चैलेंजर ट्रॉफी

विज्ञापन
महिला चैलेंजर प्रतियोगिता की ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी, मौजूद पर कोच एवं पदाधिकारी। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। महिला चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को सोना क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेला गया। सहारनपुर ब्लू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतमबुद्धनगर की टीम को 59 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

गौतमबुद्धनगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर ब्लू टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 25 ओवर में 186 रन बनाए। भुवी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जमाए। कल्पना चौधरी ने पांच चौकों की मदद से 41 रन की पारी खेली। निधि ने छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। गौतमबुद्धनगर की कनिका और तन्वी ने दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन


187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतमबुद्धनगर की पूरी टीम 19.1 ओवर में 127 रनों पर ढेर हो गई। शिखा ने छह चौकों की मदद से 38 रन बनाए, जबकि शीतल ने 29 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में निधि ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3.1 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए। नव्या ने भी दो विकेट मिले। अपने हरफनमौला खेल के लिए निधि को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर की टीम लीग मैचों में अपराजेय रही थी। प्रशिक्षक भावना तोमर ने बताया कि समय-समय पर महिला खिलाड़ियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को अपने खेल और कमियों को सुधारने का मौका मिलता है। पुरस्कार वितरण समारोह में एसडीसीए के सचिव लतीफ उर रहमान, ऋषभ गुप्ता, परविंदर सिंह, महेश शर्मा, अर्जुन चौहान, फुरकान कुरैशी, शिव कुमार राणा, गौरव चौहान, आमिर कुरैशी, विक्की, साजिद उमर, फैयाज, राहुल खान, अब्दुल अहद और पाली कालरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें