फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिमला से ठंडा हुआ सहारनपुर, तापमान में सात डिग्री की गिरावट

Thu, 18 Dec 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
​शिमला नहीं, सहारनपुर है जनाब : सहारनपुर में बुधवार को घना कोहरा रहा। दिन भर धूप नहीं निकली। सु - फोटो : अमेठी रोडवेज बस में टूटा फर्स्ट एड बॉक्स और खाली सिलिंडर।
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में बुधवार को सीजन का सबसे अधिक कोहरा रहा। तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से सहारनपुर शिमला से भी ठंडा रहा।
विज्ञापन

जनपद में 15 दिसंबर के बाद से सर्दी ने असर दिखाना शुरू किया है। 16 दिसंबर मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा था, लेकिन दिनभर अच्छी धूप रही, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार रात दो बजे तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद कोहरा आना शुरू हुआ। सुबह सात बजे तक पूरे जनपद में घना कोहरा रहा। शहरी क्षेत्र में दृश्यता 40 से 50 मीटर रही, जबकि देहात में दृश्यता 20 से 30 मीटर तक रही। नतीजा हाईवे पर वाहन हेड लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। उम्मीद थी कि पिछले दिनों की तरह दोपहर में धूप निकल आएगी, लेकिन दिनभर कोहरा छाए रहने से लोग दिनभर सर्दी से ठिठुरते रहे।
न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों तापमान में मंगलवार की तुलना में क्रमश: 2.5 और सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। वहीं शिमला के बुधवार के तापमान पर नजर डालें तो न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम तापमान सहारनपुर से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोहरा आने और तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


बीते सात दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
17 दिसंबर-8.511
16 दिसंबर-11-18
15 दिसंबर-13-22
14 दिसंबर-13-22
13 दिसंबर-12-22
12 दिसंबर-12.523
11 दिसंबर-1323.5

दिल और सांस के मरीजों की मुश्किल बढ़ी
कोहरे के कारण दिल और सांस के मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है। एसबीडी जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि हवा में कोहरा होने के साथ ही प्रदूषण भी रहता है, जो सांस और दिल के मरीजों के लिए नुकसानदायक है। ऐसे लोगों को कोहरे में बाहर निकलने से बचना चाहिए। मास्क का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें