फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक थे अहमद रजा के इरादे: पूछताछ में उगले बड़े राज, पूरा प्लान सुन उड़े एटीएस अफसरों के होश

Thu, 03 Aug 2023 09:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : अहमद रजा पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी ट्रेनिंग लेना चाहता था। वह भारत में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन
अहमद रजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर एटीएस ने जनपद मुरादाबाद से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद निवासी आरोपी अहमद रजा पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी ट्रेनिंग लेना चाहता था। इसके बाद वह भारत में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अनंतनाग और श्रीनगर में आतंकी संगठनों के अड्डों से हथियारों की ट्रेनिंग भी ली।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सहारनपुर को एटीएस को सूचना मिली कि जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव मिलक गुलड़िया निवासी अहमद रजा उर्फ शाहरुख उर्फ मोहीद्दीन पुत्र फिरासत हुसैन आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहीद्दीन सहित पाकिस्तान व अफगानिस्तान के कई आतंकी संगठनों के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा था। वह आतंकी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था।

आरोपी पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी कमांडो की ट्रेनिंग लेना चाहता था। इसके बाद आरोपी भारत में बड़ी आतंकी वारदात करने की फिराक में था। इस जानकारी के बाद एटीएस ने उसे मुरादाबाद से उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

भारत में शरिया कानून लागू कराना था मकसद
एटीएस के अनुसार, आरोपी अहमद रजा के मोबाइल फोन में हथियारों की कई तस्वीरें मिली हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आतंकी संगठनों से लंबे समय से संपर्क में था। आरोपी के फोन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से हुई बातचीत की चैट, हथियारों की फोटो, जेहादी वीडियो मिली हैं। आरोपी का मंसूबे थे कि हिंदुस्तान में शरिया कानून लागू कराए।

संगठन के फिरदौस के संपर्क में था आरोपी
आरोपी हिजबुल मुजाहिद्दीन पीर पंजाल तंजीम से जुड़े फिरदौस निवासी अनंतनाग जम्मू-कश्मीर के संपर्क में भी था। इसने फिरदौस के साथ कश्मीर में आतंकियों से ट्रेनिंग भी ली थी।

युवाओं को आतंकी संगठन से जोड़ना था मकसद
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों ने अहमद रजा उर्फ शाहरूख उर्फ मोहीद्दीन को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी थी। इनका का मकसद था किसी तरह भारत सरकार को हटाकर यहां शरिया कानून लागू कराएंगे और फिर इनका राज होगा। इसीलिए आरोपी भारत और सरकार के खिलाफ युवाओं को भड़काकर उनका ब्रेनवॉश भी करता था।

बद्री कमांडो बनना चाहता था आरोपी
आरोपी ने फिरदौस व पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर के कहने पर दो बार श्रीनगर और अनंतनाग में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए आरोपी आतंकी अहसान गाजी की मदद से अफगानिस्तान जाकर बद्री कमांडो बनना चाहता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि भारत के संविधान और सरकार को नहीं मानता है।

यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती
विज्ञापन

एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध
आरोपी अहमद रजा से पूछताछ के आधार पर एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध आ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि अहमद रजा के संपर्क में रहे युवा और कई अन्य लोगों को एटीएस गिरफ्तार कर सकती है। इसके साथी सहारनपुर में छिपे हो सकते हैं। एटीएस की टीमें सरगर्मी से आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें