उमर की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पिता की डांट से क्षुब्ध छठी कक्षा के छात्र ने घर के ही किचन में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिवार ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
देवबंद के मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी शमशेर के 13 वर्षीय पुत्र उमर ने मकान की छत पर बने किचन में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को उसकी मौत की जानकारी करीब एक घंटा बाद हुई, जैसे ही घर की महिलाओं ने उसे फंदे पर लटके देखा, चीख पुकार मच गई। इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने उमर के शव को नीचे उतारा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि शमशेर की किराना की दुकान है, जिस पर उमर भी बैठ जाता है।