फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभी पूरी तरह से बहाल नहीं हुआ सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बारिश के चलते सहारनपुर-अंबाला रेल मार्ग पांचवें दिन भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। हालांकि, रेलवे ने इस रूट से अमृतसर-इंदौर, बीकानेर-हरिद्वार और कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस का संचालन किया, जबकि वंदेभारत, ऊना हिमाचल-बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित 10 से अधिक ट्रेनें रद्द रहीं।
विज्ञापन


बारिश से पंजाब, दिल्ली, जम्मू, उत्तराखंड और सहारनपुर-अंबाला के बीच रेलवे ट्रैक जलमग्न हैं। बृहस्पतिवार को ट्रेन नंबर 22458 देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस अप-डाउन, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, 14712 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर जन नायक, 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना, 15011 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर, 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस शुरू हुई, जो अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। ट्रेन नंबर 12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस का भी संचालन किया गया। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद टांगरी नदी का पानी रेलवे ट्रैक पर आने से ट्रेनों के पहिए थम गए।
नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस 2:30 घंटे लेट पहुंची। इनके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर मैमू, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़, अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस भी अपने तय समय से सहारनपुर में लेट आई। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-
रेलवे ने वापस किया 40 लाख से अधिक रुपये का रिफंड
सहारनपुर। ट्रेनों के रद्द होने और लेट चलने से यात्री पिछले पांच दिनों से परेशानी झेल रहे हैं। यात्रियों को रिफंड करने के लिए रेलवे की ओर से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर एक अलग काउंटर बनाया गया है। चार दिन में सहारनपुर में करीब सात हजार यात्रियों को 40 लाख रुपये से अधिक का रिफंड किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें