फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुल बहने से सैकड़ों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना(सहारनपुर)। मसखरा नदी में आई बाढ़ से सुलतानपुर के निकट टूटी सड़क के कारण खादर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। ग्रामीणों को मात्र दस किमी दूर चिलकाना तक पहुंचने के लिए 70 से 80 किलोमीटर चलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुल बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

चार दिन पहले मसखरा नदी में आई बाढ़ से सुल्तानपुर गंदेवड़ मार्ग बाढ़ से 30 से 40 मीटर तक बह गया है। कटाव के स्थान के पास बना एक पुल भी आधा टूटकर बाढ़ में बह गया। हालात यह है कि धौलाहेड़ी अथवा पठेड़ से पांच से 10 किमी दूर चिलकाना आने के लिए अब बेहट से सहारनपुर होते हुए 70 से 80 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। रावणपुर से बहादरा, डिंडोलीखेड़ा के रास्ते में स्थित पुलिया के टूटने से यह मार्ग भी बंद हो गया है।
सुल्तानपुर के पास सड़क टूटने से सैकड़ों गांव के लोगों को के साथ-साथ सबसे ज्यादा परेशानी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को होने वाली है। कुछ दिन बाद स्कूल खुल जाएंगे। खादर क्षेत्र से कई सौ छात्र सुल्तानपुर, चिलकाना, सरसावा, नकुड़, गंगोह, सहारनपुर तथा अन्य स्थानों पर अपनी पढ़ाई के लिए आते हैं। सड़क टूटने से इन छात्रों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। यमुना खादर संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमी पंवार तथा महासचिव सुमेर चंद कपिल ने स्थानीय सांसद, विधायक तथा जिला प्रशासन से टूटी हुई सड़क के पास वैकल्पिक रूप से कोई व्यवस्था करने अथवा धौलाहेड़ी दुमझेड़ा मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें