फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर की करतूत: नहाते वक्त बनाया मालकिन का अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर की दरिंदगी, आपबीती सुन उड़े पति के होश

Sun, 29 Oct 2023 12:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : नौकर ने अपने मालिक की पत्नी की नहाते वक्त अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, पत्नी ने आपबीती सुनाई तो पति होश उड़ गए।
विज्ञापन
सहारनपुर में दुष्कर्म का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले मालिक की पत्नी की नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाई और फिर ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सनसनीखेज मामला प्रकाश में आने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सहारनपुर के देवबंद में नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति की दुकान पर काम करने वाले नौकर के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। महिला ने बताया कि पति की कपड़े की दुकान है। दुकान पर मोहल्ला किला निवासी आशु नौकरी करता था। जिसके चलते उसका घर पर भी आना जाना था। इसी का लाभ उठाकर कुछ दिन पूर्व आशु ने नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बारे में उसे पता नहीं चला।

इसी दौरान पति ने आशु को काम में लापरवाही के चलते नौकरी से हटा दिया। महिला का आरोप है कि 19 अक्तूबर को वह घर पर अकेली थी। तभी आशु घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आशु ने उसे उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने पति को इस संबंध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा की धमकी: ठीक 13 नवंबर को बम से उड़ा देंगे, अलर्ट हुए रेलवे अफसर, स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सूबे सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: रितु हत्याकांड: मुंह में कपड़ा ठूंसकर दी दर्दनाक मौत, वारदात ने उड़ाए हर किसी के होश, दंपती ने कुबूला जुर्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें