बताया गया कि रात में किसी को पता नहीं चला। वहीं, सुबह होने पर किसी ग्रामीण ने उसका शव देखा और ग्राम प्रधान को सूचना दी। राकेश की मौत की खबर लगते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।ग्राम प्रधान इकराम अहमद की सूचना पर कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतक राकेश मेहनत मजदूरी करके जैसे-तैसे गुजर बसर कर रहा था। उसकी चार लड़कियां और दो लड़के हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों ने इस मौत के लिए लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी (लोनिवि) को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में निर्माण कार्य को शुरू करके अधर में छोड़ दिया गया, जिसके चलते ये हादसा हुआ। ग्राम प्रधान इकराम अहमद ने बताया कि उनके द्वारा विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार को कई बार फोन करके बताया भी गया कि निर्माणाधीन पुलिया के पास में गहरा कुंड बन गया है। इस कार्य को जल्दी से पूरा कराया जाए लेकिन, कोई सुनने वाला नहीं है।
यह भी पढ़ें: आंखों में दहशत के आंसू: बाढ़ से लगातार खराब हो रहे हालात, सामने मौत को देख भयभीत हैं लोग, अफसर हुए अलर्ट