फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: एसीएमओ से 4.19 लाख रुपये ठगे, व्हॉट्सएप पर आई फाइल खोलते ही खाते से उड़े रुपये

Sun, 10 Aug 2025 03:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

एसीएमओ डॉ. आदित्यपाल सिंह के साथ साइबर ठगी की गई। उनके फोन पर एपीके फाइल आई थी। उस पर क्लिक करते ही उनके एसबीआई के खाते से किश्तों में रकम कट गई। एसीएमओ ने थाने पर तहरीर दी है। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. आदित्यपाल सिंह साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी गई। इस फाइल के डाउनलोड करने के कुछ ही समय बाद उनके एसबीआई खाते से 4.19 लाख निकाल लिए गए। 

विज्ञापन

बाजोरिया रोड निवासी और स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के पद पर कार्यरत डॉ. आदित्यपाल सिंह ने थाना साइबर क्राइम में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2025 को अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध एप्लिकेशन फाइल भेजी गई थी। इसे खोलने के तुरंत बाद उनके बैंक खाते से कई किस्तों में 4,19,000 की राशि कट गई। 

साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस गहन में जुटी हुई है। पता लगाया जा रहा है कि ठगी में इस्तेमाल की गई एपीके फाइल कहां से भेजी गई और रुपये किस खाते में ट्रांसफर हुए। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें