फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सड़क किनारे खेत में मृत पड़ा मिला युवक, पिछले रक्षा बंधन पर हुई थी भाई की मौत, घर में बस मां बची

Sat, 09 Aug 2025 01:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

कुतुबपुर निवासी रजत मंधौर निवासी दोस्त के पास गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव पड़ा मिला। पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। अब घर में उसकी मां ही बची है।
विज्ञापन
रजत की फाइल फोटो और गांव में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त के यहां से बाइक लेकर निकला सरसावा के गांव कुतुबपुर निवासी रजत (23) पुत्र सुखबीर संदिग्ध अवस्था में मंधौर और कुतुबपुर गांव के बीच सड़क किनारे खेत में मृत पड़ा मिला। पास ही बाइक पड़ी थी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


रजत शुक्रवार शाम अपने घर से मंधौर निवासी दोस्त के यहां उसकी बुलेट बाइक लेने गया था। रात साढ़े आठ बजे वह वहां से निकल गया लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी  रात भर खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने उसे मंधौर से तीन किमी कुतुबपुर की तरफ सड़क किनारे एक खेत में पड़े देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। 

रजत मजदूरी करता था और अविवाहित था। कुछ साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। बड़ा भाई भी पिछले रक्षा बंधन पर अपनी चारपाई पर मृत पड़ा मिला था। अब घर में मां और रजत ही थे। रजत की मौत के बाद विधवा मां अकेली रह गई है। रजत की एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें