फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मोहल्ला याहिया शाह पक्का बाग में फंदे पर लटकी मिली 17 साल की लड़की, नानी ने बताई ये बात

Fri, 12 Jun 2026 09:03 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

कोतवाली मंडी क्षेत्र में कशिश अपनी नानी नफीसा के पास रहती थी, जबकि उसकी मां दिल्ली में रहती है। शुक्रवार सुबह कशिश का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली मंडी क्षेत्र में नानी के पास रह रही 17 वर्षीय किशोरी कमरे में फंदे पर लटकी मिली। शुक्रवार सुबह किशोरी नहीं आई तो नानी ने कमरे में जाकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन

 

मोहल्ला याहिया शाह पक्का बाग में कशिश अपनी नानी नफीसा के पास रहती थी। उसकी मां शबाना दिल्ली में रहती है। कशिश ने 10वीं तक की पढ़ाई कर रखी है। नानी नफीसा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कशिश मकान में पास ही सो रही थी, लेकिन रात में बारिश होने पर छत पर बने कमरे में चली गई। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तक कशिश नीचे नहीं आई। 
 

इसके बाद नानी नफीसा छत वाले कमरे में पहुंची। कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि कशिश छत में लगे कुंडे पर कपड़े से फंदे पर लटकी थी। इसके बाद नफीसा ने शोर मचा दिया। इससे आसपास मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली मंडी भी पहुंच गई। किशोरी की मां शबाना ने बताया कि उनकी बेटी अपनी नानी के पास रहती थी। फोन पर कशिश से बात भी होती थी।
 
विज्ञापन

उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कशिश ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो पाएगी।

ये भी देखें...
Saharanpur: पति की हत्या करने वाली पत्नी को कोर्ट ने दी सख्त सजा, अवैध संबंधों में घोंट दिया था गला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें