गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के परास पट्टी निवासी दूधनाथ अपने परिवार के साथ करीब चार वर्षों से माता काली मंदिर के ऊपर बने कमरे में रह रहे हैं। वह मंदिर में पुजारी हैं। दूधनाथ ने बताया कि उनका भाई शिवा उर्फ सेवाराम मंगलवार रात मंदिर के ऊपर स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिला।
मां के साथ मिलकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गोंडा स्थित अपने पैतृक निवास पर रह रहे बड़े भाई को फोन कर जानकारी दी थी। बुधवार सुबह पुलिस को पीआरवी के माध्यम से घटना की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट या अन्य प्रमाण नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।
शिवा अपने बड़े भाई के साथ ही पूजा-पाठ का काम करता था। परिजनों के अनुसार मृतक किशोर शिवा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अधिकांश समय अपने मोबाइल फोन में अधिक व्यस्त रहता था। कई दिनों से वो उदास था और अकेला बैठा रहता था। उधर, सीओ सदर पवन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
ये भी देखें...
सहारनपुर: 15 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, जमीन की पैमाइश के नाम पर मांग रहा था रुपये