शाकंभरी। सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी स्थित शंकराचार्य आश्रम के व्यवस्थापक एवं अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्ध भैरवा तंत्राचार्य महंत सहजानंद ब्रह्मचारी ने कहा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बुधवार को भव्य मंदिर निर्माण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया। यह ऐतिहासिक क्षण है। सही मायने में आज हिंदुओं के लिए दीपावली हुई है। 500 बरस की लंबी लड़ाई और हजारों लोगों के बलिदान के बाद आज रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। भगवान श्रीराम हमारी पहचान है और हमारे अस्तित्व को कई बार मिटाने का प्रयास किया गया, लेकिन भगवान श्रीराम की कृपा से हमारा अस्तित्व कोई मिटा नहीं पाया। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ पूरी दुनिया के लिए संदेश है। हमारे लोगों के बलिदान और संघर्ष ने हमारे अस्तित्व को मिटने नहीं दिया।