फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उड़ेगा भगवा गुलाल, होली पर मचेगा धमाल

Mon, 27 Feb 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मोरगंज में रंग खरीदते लोग
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बच्चों की पहली पसंद पिस्टल, पीट्ठू और बंदूक वाली पिचकारी बनी है, जिनकी बिक्री ज्यादा हो रही है। इनके अलावा केसरिया गुलाल की मांग ज्यादा है। व्यापारियों को जिले भर में होली पर 50 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

होली सात और दुल्हेंडी पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर युवा और बच्चे उत्साहित हैं। बाजार में 100 से एक हजार रुपये कीमत वाली पिचकारियां आई हुई हैं। इस बार पिस्टल वाली पिचकारी नई है, जिसका बटन दबाते ही तीन तरह के गुलाल एक साथ उड़ेंगे। इस पिचकारी की कीमत 150 से 500 रुपये तक है। इसके अलावा पीट्ठू वाली पिचकारी भी बिक रही है। इस पिचकारी में एक पानी का टैंक बना होता है, जिसको बच्चे अपनी कमर बांध लेते हैं। इसके साथ ही एक पाइप लगा होता है, उसके साथ पानी छोड़ने वाली बटन होता है। बटन दबाते ही पानी की धार दूर तक पड़ती है। आकार के हिसाब से इन पिचकारियों कीमत अलग-अलग है। इसके अलावा मछली, डमरू वाली और सामान्य प्लास्टिक वाली पिचकारी बिक रही है। इनकी कीमत भी आकार के हिसाब से है।
चौक फव्वारा के कारोबारी विनय जिंदल ने बताया कि बाजार में पिस्टल, वाटर गन, प्रेशर गन और गुलाल उड़ाने वाली पिचकारियां आई हैं। मोरगंज के गुलाल कारोबारी जगदीप जैन ने बताया कि केसरिया रंग के गुलाल की खूब मांग है। लोग केसरिया गुलाल ही पसंद कर रहे हैं। इसके बाद लाल, पीने, हरे और नीले गुलाल की मांग की है। व्यापारियों को होली पर करीब 50 करोड़ रुपये कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

कैप्सूल वाले रंग की भी खरीदारी
गुब्बारे में पानी भरने के साथ रंग भरने वाले कैप्सूल की मांग ज्यादा है, जिसको गुब्बारे में डालकर पाने भरेंगे तो वह कैप्सूल घुल जाएगा और पानी को रंगीन कर देगा। कैप्सूल के पैकेट की कीमत 70 से 100 रुपये तक है।
बच्चों पर चढ़ा होली का रंग
बच्चों पर अभी से होली का खुमार चढ़ गया है। बच्चे रंग वाले पानी से भरे गुब्बारे एक-दूसरे को मारकर खेल रहे हैं। वहीं, गली-मोहल्लों में राहगीरों पर भी बच्चे गुब्बारे फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें