फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एलिवेटेड रोड का सेफ्टी ऑडिट पूरा

Tue, 03 Mar 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड का सेफ्टी ऑडिट का कार्य परियोजना कार्यालय द्वारा पूरा कर लिया गया है। इस पर कारों के लिए अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। वाहनों की रफ्तार पर नजर रखने के लिए एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 16 कैमरे लगाए गए हैं, जो अधिक गति पर ऑनलाइन चालान काटेंगे।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के सहारनपुर के गणेशपुर के देहरादून के आसारोड़ी तक 12 किमी लंबे एशिया के इस सबसे बड़े वन्य जीव कॉरिडोर पर पिछले दो माह से वाहन फर्राटा भर रहे हैं। हाल ही में सुरक्षा इंतजाम के परीक्षण के लिए एनएचएआई की तकनीकी टीम ने दौरा किया।
टीम द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद अब यह परियोजना लोकार्पण के लिए अधिकृत रूप से तैयार हो गई है। अब केवल प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड के प्रत्येक किमी पर मोबाइल टावर लगाए गए हैं। पूरे मार्ग पर 12 टावर स्थापित किए गए हैं। पहले शिवालिक पहाड़ियों के बीच से जाने वाले पुराने सड़क मार्ग पर किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं मिलता था। एलिवेटेड रोड पर नेटवर्क की कोई समस्या नहीं होगी। एलिवेटेड रोड पर ले बाय भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें