फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने धरना देकर जताया विरोध

विज्ञापन
विकास भवन में अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन में धरना देकर मांगे पूरी न होने पर विरोध जताया। सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन के अधिकारियों पर आर्थिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित विकास भवन में जिलाध्यक्ष सुलेख चंद, जिला मंत्री ईश्वर पाल कश्यप और कोषाध्यक्ष काला वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी सफाई कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहे हैं। पिछले आठ माह से लंबित मांगों के निस्तारण पर कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। इसी वजह से सफाई कर्मचारियों को धरना देने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर मांगे पूरी न हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। संघ संरक्षक जोगेंद्र सिंह और मंडल प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कर्मचारियों से कहा कि सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और एरियर का भुगतान किया जाए। इसके साथ ही कैशलेश कार्ड दिए जाएं। मृतक के आश्रित सफाई कर्मचारियों की पारिवारिक पेंशन जारी की जाए और कर्मचारियों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
इस दौरान रमेश चंद, पवन, सोम लाल लांबा, शरीफ अंसारी, राकेश सहगल, घनश्याम, नौशाद अली, रकम सिंह, अनूप कुमार, राजकुमार कश्यप, प्रदीप कुमार सहित अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें