सहारनपुर। रोडवेज के परिचालक अब ईटीआईएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट इंडीकेटर मशीन) से टिकट काटेंगे। सोमवार को परिवहन निगम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय से मशीनों का वितरण किया गया। जिसके बाद सहारनपुर डिपो के अधिकारियों ने मशीनें परिचालकों को दे दीं।
परिवहन निगम परिक्षेत्र से छह डिपो संचालित होते हैं। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली, छुटमलपुर और गंगोह शामिल हैं। इन डिपो की बसों पर तैनात परिचालकों के लिए शनिवार को ईटीआईएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट इंडीकेटर मशीन) आ गई थी। इसके बाद सभी मशीनों को गिल कॉलोनी स्थित परिवहन निगम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में रखी गई। सोमवार को यहां से इन मशीनों का वितरण सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली, छुटमलपुर और गंगोह डिपो को प्रशिक्षण देने के बाद वितरित कर दी गई। सहारनपुर डिपो में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एलके त्रिवेदी, सीनियर फोरमेन और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी द्वारा परिचालकों को नई ईटीआईएम मशीनों को थमा दिया। अब रोडवेज बसों के परिचालक यात्रियों के मशीनों से ही टिकट काटेंगे। इसके साथ ही कैशलेस की सुविधा भी मिलेगी। यात्री फोन-पे, गूगल-पे, पेटीएम और यूपीआई से टिकट ले सकेंगे।
किस डिपो को कितनी मशीनें मिलीं
सहारनपुर------------201
मुजफ्फरनगर -------183
छुटमलपुर ------------71
खतौली ---------------86
शामली ---------------23
गंगोह -----------------24
परिवहन निगम परिक्षेत्र के सभी डिपो को ईटीआईएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट इंडीकेटर मशीन) का वितरण कर दिया है। अब डिपो से परिचालकों को मशीनें वितरित करेंगे। इसके बाद सभी परिचालक इस मशीन से टिकट काटेंगे। यात्रियों को कैशलेस की भी सुविधा मिलेगी।
अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम