- दीवानी कचहरी से लेकर जिला अस्पताल तक बनाई जाएगी सड़क
- एक वर्ष से मार्ग जर्जर होने के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सदर बाजार कोतवाली के सामने वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा। दीवानी कचहरी से लेकर जिला अस्पताल तक सड़क के लिए 3.25 करोड़ रुपये का बजट मिला है। लोक निर्माण विभाग को सड़क बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। सड़क के बनने से राहगीरो को राहत मिलेगी।
स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत दीवानी कचहरी से लेकर ढमोला नदी तक सीवर लाइन डालने का कार्य गत वर्ष हुआ था। इसके लिए दीवानी कचहरी से लेकर नदी तक सड़क को उखाड़ दिया गया था। कई माह तक सीवर डालने का कार्य होने के कारण इस मार्ग पर यातायात बंद रहा था। सीवर डालने के बाद सड़क को ठीक किया गया, मगर पूरी तरह से बनाया नहीं किया। सड़क को केवल आवागमन सुचारू कराने के लिए बनाया गया। सड़क टूटी हुई होने के कारण जिला अस्पताल और विश्वकर्मा चौक की ओर से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी होती है।
अब स्मार्ट सिटी के तहत ही दीवानी कचहरी से सदर बाजार कोतवाली, ढमोला नदी, विश्वकर्मा चौक, रेलवे पुल और जिला चिकित्साय तक नई सड़क बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए 3.25 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने इसके निर्माण के लिए निविदा मांगी है।
स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत दीवानी कचहरी तिराहे से लेकर जिला चिकित्सालय चौराहे तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 3.25 रुपये का बजट है। निविदाएं मांगी गई है, टैंडर होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
सतेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सहारनपुर।