फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोहियों पर चलाएं मुकदमा

Sat, 13 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में राष्ट्र विरोधी कृत्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी छात्रों को विश्वविद्यालय से तुरंत निष्कासित करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में विहिप ने कहा कि नई दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्घि का संस्थान है, जिसका भारत के विकास में बहुमूल्य योगदान है। इस विश्वविद्यालय में बिना अनुमति के 9 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर किए गए आयोजन में राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए।

इसमें आतंकवादी अफजल गुरू को शहीद का दर्जा देने की कोशिश की गई। जो पूरी तरह से राष्ट्र विरोधी है और भारतीय संविधान में प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग है। जो भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रपति से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर राष्ट्र विरोधी कृत्य करने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय से तुरंत निष्कासित कर उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिवकुमार गौड़, रमेशचंद शर्मा, अभिषेक पंडित, अनुज शर्मा, विवेक कौशिक, सुरेंद्र बगाती, संजय वर्मा, देवेंद्र कुमार, श्रीचंद शर्मा, अमित शर्मा, अभिषेक गोयल, पुरूषोत्तम दास, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें