फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन दफ्तर पर हंगामा

Sun, 04 Sep 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
एक्सईएन का घेराव करते रणखंडी के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्युत निगम की लापरवाही और शोषण के खिलाफ शनिवार को रणखंडी के ग्रामीणों ने एक्सईएन दफ्तर पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने एक्सईएन से जबरन की गई वसूली की रकम वापस करने और दर्ज मुकदमों को खारिज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व में एक्सईएन दफ्तर पर हंगामा कर रहे रणखंडी के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निगम के कर्मचारी विद्युत कनेक्शन के लिए अवैध वसूली कर रहे हैं। लोगों को कनेक्शन जबरन काटे जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

मंडल अध्यक्ष डा. उपेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत निगम ने राजेंद्र सिंह, सुधीर, रामरत्न, सोमपाल, बिट्टू, कुलदीप, सुशील आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ग्रामीणों की मांग है कि जबरन की गई अवैध वसूली की रकम वापस कराई जाए। साथ ही जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हैं उन्हें फौरन वापस लिया जाए।
विज्ञापन


यदि ऐसा नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। एक्सईएन जागेश कुमार ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। 
प्रदर्शनकारियों में प्रमोद राणा, चरण सिंह, सपट्टर सिंह, कंवरपाल सिंह, अंबरीश, ब्रहम सिंह, ओमपाल सिंह, सोमपाल सिंह, तेजपाल सिंह, सहदेव सिंह, रूप सिंह, रविंद्र सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें