फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: मौलाना अरशद मदनी ने मोहन भागवत पर लगाया बड़ा आरोप, बोले-हर हिंदुस्तानी हिंदू नहीं, भारतीय है

Tue, 05 Sep 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरएसएस अपनी बात से पीछे हट गया है। उन्होंने कहा कि हर हिंदुस्तानी हिंदू नहीं है, भारतीय है।
विज्ञापन
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर बड़ा आरोप लगाया है। मदनी ने कहा कि आरएसएस हिंदुस्तान में हिंदू और मुसलमानों के बीच शांति, एकता, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता से पीछे हट गया है।
विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि देश में आपसी समझ बूझ और भ्रम को समाप्त करने के लिए उनकी मोहन भागवत से जो बात हुई थी, आरएसएस उस पर अब क़ायम नहीं रहा। उन्होंने कहा कि आरएसएस के नेताओं के बयानों से स्पष्ट है कि वो सांप्रदायिक सौहार्द नहीं चाहते हैं।

मौलाना मदनी ने मोहन भागवत के हर हिंदुस्तानी के हिंदू होने के बयान को भी निर्रथक बताते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी हिंदू नहीं बल्कि हिंदी (भारतीय) हैं। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि देश में नफरत के माहौल की समाप्ति के लिए राजनीतिक बदलाव आवश्यक है। अगर विपक्षी दल एकजुट नहीं रहे तो स्वयं उनका अस्तित्व भी ख़तरे में पड़ जाएगा।

मेवात में पीड़ितों को दिया गया 40 लाख रुपये का चेक
मौलाना अरशद मदनी ने बताया कि हरियाणा के मेवात में रेहड़ी पटरी और ठेला लगाने वाले 200 पीड़ितों के लिए 40 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक जारी किया गया है। जिससे हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के पीड़ित लोग लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी
विज्ञापन

दंगों से मुस्लिमों का नहीं देश का नुकसान
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक बार फिर कहा कि सांप्रदायिक तत्व यह समझते हैं कि दंगों से मुसलमानों को नुक़सान पहुंचाएंगे, लेकिन वह यह नहीं समझते कि इससे देश का नुकसान होता है और देश की छवि को भी भारी क्षति होती है।

उन्होंने कहा कि नूंह में 28 अगस्त को कड़ी सुरक्षा में पुनः यात्रा निकाली गई, लेकिन कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हम इसे एक अच्छा क़दम समझते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें