फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ ने किया पथ संचलन

Mon, 25 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नेताजी सुभाष चंद बोस जयंती एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिशु पथ संचलन किया गया। इसमें शहर से लेकर देहात तक बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की। 
विज्ञापन


रविवार को पथ संचलन से पहले नवाबगंज चौक स्थित वनवासी कल्याण आश्रम छात्रावास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा कि शिशु एवं बालक हमारे संगठन की रीढ़ हैं। यही संगठन और समाज को बढ़ाते हैं। इसलिए इनका लक्ष्य बचपन में ही तय होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डा. हेडगेवार बचपन से ही प्रखर देशभक्त थे। ख्यालीराम ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प दोहराया।  तत्पश्चात पथ संचलन किया गया, जिसमें संघ शाखाओं से कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन


विद्यार्थी शिशु स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए नवाबगंज चौक से घंटाघर हाते हुए सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज में पथ संचलन लिया। सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर ने समापन किया। विभिन्न स्थानों पर गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा के साथ पथ संचलन का स्वागत किया गया।


इस अवसर पर प्रांत प्रचारक धनीराम, विभाग प्रचारक प्रीतम, रमेश जैन, आदर्शवीर, डॉ. पवन, अशोक चावला, राकेशवीर, नलनीश, डॉ. सुशील गुप्ता, योगेंद्र, विभोर, संदीप खुराना, अशोक बंसल, रामपाल, नितिन, फतेहचंद, राजेंद्र अरोड़ा, वीरेंद्र पुंडीर, राहुल जैन, अरविंद, सुरेश, पीयूष जैन आदि मौजूद रहे।

आरएसएस के पथ संचलन का सांसद राघव लखनपाल ने घंटाघर पर स्वागत किया। इस दौरान बिजेंद्र जंधेड़ी, सुधीर पंवार, संदीप रावत, यशपाल चौहान, विनेश शर्मा, राजीव गुप्ता, शीतल विश्नोई, सतीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें