फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकुड़-गंगोह सड़क मार्ग के लिए 26 करोड़ रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
सांसद प्रदीप चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। नकुड़ से गंगोह तक की बदहाल पड़ी सड़क को ठीक कराने की लोगों की मांग अब जल्द ही पूरी होने वाली है। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क निर्माण के लिए 26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नकुड़ से वाया अंबेहटा गंगोह जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। सड़क की मरम्मत कराने के लिए क्षेत्र की जनता काफी समय से मांग करती आ रही है। सासंद प्रदीप चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि नकुड़ से वाया अंबेहटा गंगोह जाने वाली 40 किमी सड़क के निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गया है। सड़क निर्माण के कार्य का उद्घाटन 29 फरवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नकुड़ से शुरू होकर शामली की सीमा तक सड़क का निर्माण होना है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जनपद शामली व सहारनपुर में कई अन्य सड़कों की मरम्मत कराने की भी सरकार ने स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें