फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा में रोडवेज बसों का बदलेगा रूट, तैयारी कर रहा निगम

Mon, 08 Jul 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज बसों को रूट बदलकर चलाया जाएगा। सहारनपुर से देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को वर्तमान किराए से करीब 15 से 20 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा। अधिकारियों का कहना है कि रूट डायवर्जन से गंतव्य की दूरी बढ़ने के चलते किराए में अस्थायी वृद्धि होगी। महानगर में कांशीराम कालोनी अस्थायी बस स्टैंड से ही सभी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल की तरह रोडवेज बसें भी बदले हुए रूटों से संचालित होंगी। इसे लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। सहारनपुर से देहरादून जाने वाली रोडवेज बसें कलसिया, छुटमलपुर होते हुए संचालित की जाएंगी। इसके अलावा हरिद्वार जाने वाली बसों का ढाला चौराहा, भगवानपुर, रुड़की, लक्सर होते हुए संचालन होगा। इससे रूट की दूरी बढ़ने पर किराए में भी बढ़ोतरी होगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रूट डायवर्जन से बढ़ने वाली दूरी के मद्देनजर किराए में होने वाली बढ़ोतरी को ईटीएम में फीड करा दिया जाएगा। रेलवे रोड और मानकमऊ की बसों को दिल्ली रोड कांशीराम कालोनी अस्थायी बस स्टैंड से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को अलग-अलग बस स्टैंड पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वर्तमान में रेलवे रोड, मानकमऊ और कांशीराम से बसों को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें