फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ओबीसी आरक्षण सूची में रोहिला राजपूत को शामिल किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से ओबीसी आरक्षण का समर्थन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओबीसी सूची में पहले से दर्ज दर्जी और छिम्पी के समकक्ष रोहिला राजपूत को भी शामिल किया जाए। क्योंकि यह रोहिला समाज की व्यवसायिक पहचान है।
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि रोहिला राजपूत समाज के आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र किया किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोहिला समाज को दर्जी और छिम्पी के नाम को अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का लाभ दिया जाता है। जो रोहिला समाज की व्यवसायिक पहचान है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिला समाज को ओबीसी से सामान्य वर्ग में बदलने की साजिश हो रही है। जबकि रोहिला राजपूत समाज अन्य सभी आरक्षित वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जीवन के हर क्षेत्र में कड़ी स्पर्धा करते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोहिला समाज को राजपत्र में रोहिला राजपूत के नाम से दर्ज किया जाए।
इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक सेवाराम रोहिला, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह रोहिला, राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष रोहिला, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार रोहिला, डाॅ. नरेंद्र सिंह रोहिला, सत्यप्रकाश रोहिला, राकेश रोहिला, संदीप रोहिला, विजय रोहिला, रविन्द्र रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें