फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से लौट रहे रेलवे कर्मचारी से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के पॉश एरिया नवीनगर-रविनगर मार्ग पर बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे रेलवे कर्मचारी से मोबाइल फोन, पर्स और सोने की चेन लूट ली। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी सुनील रेलवे में नौकरी करते हैं। रविवार को सुबह करीब पौने चार बजे वह ड्यूटी पूरी कर रेलवे स्टेशन से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। वह जब नवीनगर-रविनगर मार्ग पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया और धक्का मारकर बाइक गिरा दी। इसके बाद एक बदमाश बाइक से उतरा और सुनील से मोबाइल फोन, पर्स और सोने की चेन लूट ली। इसी बीच एक अन्य रेलवे कर्मचारी ड्यूटी से लौटते हुए वहां पहुंच गया। दूसरे कर्मचारी को देखकर बदमाश बाइक पर बैठक फरार हो गए। इससे पूर्व बदमाशों ने सुनील की बाइक भी लूटकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन अन्य रेलवे कर्मचारी के आने पर वह बाइक छोड़कर भाग गए। इसके पश्चात सुनील और अन्य रेलवे कर्मचारी ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें