फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज को मिली 32 नई महिला परिचालक, डिपो आवंटित

Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम को 32 और महिला परिचालक मिल गई हैं। इन सभी को गृह जनपद का डिपो आवंटित किया है। अब एक सप्ताह तक डिपो में प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद रोडवेज बसों में टिकट काटती नजर आएंगी।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो परिचालकों की कमी से जूझ रहे हैं। इसलिए समय-समय रोजगार भर्ती मेला लगाया जा रहा है। 25 जुलाई को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में रोजगार भर्ती मेला लगा था, जिसमें 101 महिला अभ्यर्थियों ने परिचालक बनने के लिए आवेदन किया था। जांच के दौरान 69 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र अधूरे मिले, जबकि 32 के आवेदन प्रमाणपत्र सही मिले। ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा करते हुए डिपो आवंटन कर दिया है। आवेदन के दौरान महिला अभ्यर्थियों से ऑप्शन भरवाए गए थे। खास बात यह है कि महिला परिचालकों को उनके गृह जनपद के ही डिपो में तैनाती दी है।

क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि चयनित महिला परिचालकों की एक सप्ताह संबंधित डिपो में प्रशिक्षण होगा, उसके बाद बसों में टिकट काटना शुरू करेंगी। अब रीजन के सभी डिपो में 70 से अधिक महिला परिचालक हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस डिपो को कितनी महिला परिचालक मिली
सहारनपुर डिपो - 11

शामली - 07
छुटमलपुर - 07

मुजफ्फरनगर - 04
खतौली - 01

गंगोह - 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें