फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राजस्थान के धार्मिक स्थल खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस सेवा आरंभ

विज्ञापन
राजस्थान के धार्मिक स्थल खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते राज्यमंत्री 
विज्ञापन
सहारनपुर, देवबंद। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा दो बसों का संचालन आरंभ किया गया है। शनिवार को सहारनपुर से देवबंद पहुंची रोडवेज बस को लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने देवीकुंड स्थित खाटू श्याम मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि राजस्थान स्थित धार्मिक खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस सेवा आरंभ होने से देवबंद विधानसभा के लोगों को भी लाभ मिलेगा। क्योंकि देवबंद से खाटू श्याम के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं थी। ऐसे में श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को सहूलियत होगी। सहारनपुर डिपो के एआरएम जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सहारनपुर रोडवेज बस स्टैंड से प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे बस रवाना होगी। जो देवबंद, मुजफ्फरनगर, सराय काले खां होते हुए अगले दिन सुबह 5.30 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी। वापसी में खाटू श्याम से बस नौ बजे रवाना होकर रात में 2 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। अब खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, खाटू श्याम मंदिर समिति अध्यक्ष सचिन शर्मा, अशोक गुप्ता व महावीर वर्मा आदि मौजूद रहे।





राज्यमंत्री ने किया डाॅ. भीमराव आंबेडकर द्वार का शिलान्यास

देवबंद। राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने देवीकुंड मेला मैदान में डाॅ. भीमराव आंबेडकर द्वार का शिलान्यास भी किया। कुछ वर्ष पूर्व सड़क चौड़ीकरण दौरान मेला ग्राउंड में स्थित आंबेडकर द्वारा को नगरपालिका द्वारा तोड़ा गया था, लेकिन उसके बाद द्वार का निर्माण नहीं कराए जाने से समाज के लोगों में भारी रोष था। शनिवार को राज्यमंत्री द्वारा शिलान्यास कर दिए जाने से लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। समाज के लोगों ने राज्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें